Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedनगरीय क्षेंत्र में पेयजल आपूर्ति एवं सीवर सिस्टम एवं ड्रेनेज सिस्टम को...

नगरीय क्षेंत्र में पेयजल आपूर्ति एवं सीवर सिस्टम एवं ड्रेनेज सिस्टम को तकनीकी दृष्टि से क्रिन्यान्वित करें- प्रकाश पन्त

देहरादून 17 दिसम्बर 2018 (हि. डिस्कवर)

पेयजल मंत्री  प्रकाश पन्त द्वारा नगरीय पेयजल योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उनके द्वारा जल निगम द्वारा अमृत परियोजना के अर्न्तगत क्रियान्वित किये जा रहे कार्यो में तीव्रता से कार्य किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पेयजल मंत्री प्रकाश पन्त द्वारा कराये जा रहे कार्यो की प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया तथा समयबद्ध रूप से इन कार्यो को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त बैठक में चन्द्रेंश यादव, अपर सचिव शहरी विकास को निर्देशित किया गया कि वे अमृत योजना के अर्न्तगत केन्द्र सरकार से द्वितीय किश्त की धनराशि आंवटन किये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही करें। उक्त बैठक में जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नगरीय क्षेंत्र में पेयजल आपूर्ति एवं सीवर सिस्टम एवं ड्रेनेज सिस्टम को ठीक ढंग से क्रियान्वित करने के लिए निर्देश दिये। इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आगामी ग्रीष्म ऋतु हेतु अभी से पेयजल आपूर्ति हेतु कार्ययोजना तैयार कर ले।  उन्होंने जनपद देहरादून की विभिन्न निमार्णधीन पेयजल योजनाओं में तीव्रता लाने के साथ-साथ इन योजनाआें को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ए0डी0बी0, जे0एन0यू0आर0एम0 एवं  अमृत कार्यक्रम में विछायी गई, पेयजल एवं सीवर लाईन का जनता को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त  कराने हेतु शीघ्र कनैक्शन के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये  गये। सीवर के कनैक्शन हेतु जल संस्थान एवं जल  निगम के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाकर तथा आपसी समन्वय स्थापित कर 15 दिन के अन्दर उक्त कार्य को प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये। मा0 मंत्री जी द्वारा अमृत योजना के अन्तर्गत सैफ-03 में प्रस्तावित योजनाओं के वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के अपर सचिव, शहरी विकास को दिये गये।
उक्त बैठक में विधायक राजपुर रोड़ खजान दास, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट हरबंश कपूर, सचिव पेयजल अरविन्द सिंह हयांकी, अपर सचिव शहरी विकास  चन्द्रेश यादव, प्रबन्ध निदेशक पेयजल निगम भजन सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड जल संस्थान एस0 के0 शर्मा, सुरेश चन्द्र पन्त, महाप्रबन्धक एवं जल निगम तथा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES