Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में पांच सौ रुपये के नकली नोट चलाने वाले गैंग का...

देहरादून में पांच सौ रुपये के नकली नोट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़

देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। मंडावर जिला बिजनौर के दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ हजार के नकली नोट मिले हैं। आरोपी नकली नोट आधी कीमत पर परिचितों को बेच रहे थे। आरोपियों के पास से मिले नकली नोट 500 रुपये के हैं।

रायपुर थाना पुलिस को भनक लगी कि थाना क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले गैंग से जुड़े आरोपी घूम रहे हैं। दरोगा राजीव धारीवाल टीम संग रायपुर स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे। वहां से अवनीत कुमार (30) निवासी खानपुर माधो, मंडावर और विनय कुमार (23) निवासी रतनपुर, मंडावर जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 500 रुपये वाले कुल नौ हजार कीमत के नकली नोट मिले। आरोपी कुछ संदिग्धों से संपर्क कर उन्हें नोट देने आए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को उन्होंने नकली नोट दे भी दिए थे। आरोपियों के खिलाफ नकली नोट के अवैध कारोबार को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी निकली नोट उस पर दर्ज कीमत से आधे के असली नोट देकर बेच रहे थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES