Monday, July 14, 2025
HomeUncategorizedदूरदर्शन उत्तराखंड बनाएगा महिलाओं, बच्चों व युवाओं "शाबाश उत्तराखंड" नाम से...

दूरदर्शन उत्तराखंड बनाएगा महिलाओं, बच्चों व युवाओं “शाबाश उत्तराखंड” नाम से 52 एपिसोड!

देहरादून 19 जनवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन, नई दिल्ली की महानिदेशक श्रीमती सुप्रिया साहू ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदर्शन प्रचार व प्रसार का सशक्त एवं विश्वसनीय माध्यम है। दूरदर्शन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है, जो कि युवाओं को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम के अलावा अनेक महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध स्थल है। जिनको वैश्विक पटल पर लाने की आवश्यकता है। जिसमें दूरदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में दुर्योधन, राहू, चन्द्रमा, अष्टावक्र, ताड़केश्वर सिद्ध जैसे अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान हैं, जो उत्तराखण्ड को खास पहचान दिला सकते हैं। उत्तराखण्ड में अनेक पर्यटक स्थल ऐसे हैं, जिनका व्यापक प्रचार प्रसार कर देश-विदेश में उत्तराखण्ड को विशिष्ट पहचान दिलाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है। उन्होंने यहां के युवाओं को दूरदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने की अपेक्षा की।   महानिदेशक दूरदर्शन श्रीमती सुप्रिया साहू ने कहा कि दूरदर्शन उत्तराखण्ड में डीडी उत्तराखण्ड चैनल लाॅच करने की तैयारी कर रहा है। जिसे पूरे देश में देखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से राज्य सरकार की गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड की न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया जायेगा। महानिदेशक दूरदर्शन ने कहा कि उत्तराखण्ड महिलाओं, बच्चों व युवाओं पर ‘शाबास उत्तराखण्ड’ के नाम से 52 एपिसोड निकालने की योजना बन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोक नृत्य पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। दूरदर्शन द्वारा प्रत्येक जिलों में जाकर इसके लिए रियलिटी शो किये जायेंगे। उत्तराखण्ड के युवाओं के गाने के टेलेंट को उभारने के लिए सिंगिंग स्टार आॅफ उत्तराखण्ड कार्यक्रम तैयार किया जायेगा। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES