Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदिवाली से पहले पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि...

दिवाली से पहले पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त

दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त जारी कर दी गई हैं। दिवाली से पहले देशभर के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आज 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 16,000 करोड़ रुपये की राशि की 12वीं किस्त जारी कीं। बता दें कि पीएम किसान पोर्टल पर करीब 12 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में दो दिवसीय “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022” का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत 2 हजार करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की।

इस अवसर पर मोदी ने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों (पीएम-केएसके) का भी उद्घाटन किया और ‘भारत’ यूरिया बैग ब्रांड नाम से किसानों के लिए ‘एक राष्ट्र-एक उर्वरक’ नामक महत्वपूर्ण योजना भी लॉन्च की। बता दें कि देश में मझोले और छोटे किसानों की मदद के लिए शुरू की गई इस योजना को आठ साल हो चुके हैं और देश में करोड़ों किसान इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है. यह प्रत्येक चार माह में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय होता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।
जानिए कैसे लगा सकते हैं किस्त का पता

पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज 12वीं किस्त जारी हो गई है, लेकिन अगर आपको अब तक किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो आप सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। किसान अपने पीएम-किसान आवेदन की स्थिति जानने के लिए 155261 नंबर डायल कर सकते हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES