Monday, September 15, 2025
Homeलोक कला-संस्कृतिदिल्ली लौटते ही अनिल बलूनी, गृह मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे ।

दिल्ली लौटते ही अनिल बलूनी, गृह मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे ।

नई दिल्ली 21 फरवरी 2020 (हि. डिस्कवर)

उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी मुम्बई में उपचार पूर्ण होने के पश्चात दिल्ली लौट आये हैं। उन्होंने आज प्रातः सोशल मीडिया पर उपचार पूर्ण होने और दिल्ली लौटने की जानकारी दी। आज अनिल बलूनी ने गृहमंत्री अमित शाह जी से भेंट की।

सांसद बलूनी गत साढ़े चार माह से मुंबई में उपचार करा रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी श्री बलूनी के आवास पर जाकर हालचाल लिया और उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना ही।

सांसद बलूनी ने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों, शुभचिन्तकों का आभार जताया। अस्वस्थता के दौरान निरन्तर मनोबल बढ़ाने, स्वस्थ होने की कामना करने हेतु धन्यवाद दिया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES