Saturday, February 21, 2026
Homeदेश-प्रदेशदिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इंडियन मीडिया वेलफेयर...

दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन एवं द हंस फाउंडेशन ने दिया रक्षक सम्मान 2019।

नई दिल्ली (हि. डिस्कवर)

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के उन जवानों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी-अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाईं। दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन एवं द हंस फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में रक्षक सम्मान 2019 का आयोजन किया गया था। जिसमें दिल्ली पुलिस के तमाम जिलों से आए बहादुरों सम्मानित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी,हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज, डीडीसीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रेड्डी ने दिल्ली पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अपनी व्यस्तता की वजह से पुलिसकर्मियों की कठिनाईयों को नहीं समझते और अपने सकारात्मक विचार नहीं देते। दिल्ली पुलिस एक ऐसा बल है जो निरंतर दिल्ली के नागरिकों की सेवा और वीआईपी सुरक्षा के साथ ही दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को भी सफलता से संभालते है।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे माताश्री मंगलाजी एवं श्री भोले जी महाराज ने दिल्ली पुलिस के सौर्य गाथा को सलाम करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस जिस तरह हर समय दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। यह बहुत ही सराहनीय है। दिल्ली के आप लोगों के साथ खड़े रहते हुए जिस तरह से दिल्ली पुलिस सेवा दे रही है। उसके लिए हम आपको सेल्यूट करते है। माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने रक्षक सम्मान 2019 के आयोजन के लिए इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर पटनायक ने कहा कि जब-जब दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तो उस वक्त क्या हम दिल्ली पुलिस वाले यह कह सकते हैं कि हम भी घर पर रहेंगे। उस वक्त कौन रहता है सड़कों पर। उन्होंने कहा कि सालभर में कोई भी ऐसा दिन नहीं है जब दिल्ली पुलिस मेहनत से काम ना करती हो। उन्होंने दिल्ली पुलिस के उन जवानों की प्रशंसा की जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई।
इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस रक्षक कार्यक्रम में वर्ष 2017 के लिए दो, वर्ष 2018 के लिए तीन और वर्ष 2019 के लिए 14 सहित कुल 19 पुरस्कार प्रदान किए गए। रक्षक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें पार्श्व गायक सुरेश वाडकर ने अपने गीतों से एक अलग ही समां बांधा। इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES