Saturday, October 19, 2024
HomeUncategorizedडॉ. सोना कौशल गुप्ता का बी सी राय पुरस्कार के लिए चयन...

डॉ. सोना कौशल गुप्ता का बी सी राय पुरस्कार के लिए चयन होना गौरव की बात- मुख्यमंत्री

देहरादून 29 अगस्त, 2018(सू.ब्यूरो)
मुख्यमंत्री ने डाॅ. सोना कौशल गुप्ता केा बी.सी.राय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी ! डाॅ. बी.सी.राय पुरस्कार देश का अति प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो कि मेडिकल काउंसिंल आॅफ इंडिया द्वारा प्रदान किया जाता है। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने में डाॅ. सोना के अहम योगदान को देखते हुए उन्हें इस वर्ष के प्रतिष्ठित बी.सी.राय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून की डाॅ. सोना कौशल गुप्ता को प्रतिष्ठित डाॅ. बी.सी.राय पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह उत्तराखण्ड के लिए बड़े गौरव की बात है। ‘डाॅ. सोना कौशल गुप्ता की समाज के लिए की जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। विशेष तौर पर युवाओं में नशे की समस्या को दूर करने के लिए उनके प्रयास काबिले तारीफ हैं।’’
ज्ञातव्य है कि डाॅ. बी.सी.राय पुरस्कार देश का अति प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को मेडिकल काउंसिंल आॅफ इंडिया द्वारा प्रदान किया जाता है।  न्यूरो साईकोलाॅजिस्ट डा. गुप्ता वर्तमान में राजकीय दून मेडिकल काॅलेज में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने अध्ययन में पाया कि नशे के कारण युवाओं में मनोरोग की समस्या बढ़ रही है। वे युवाओं में नशे की समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने में उनके अहम योगदान को देखते हुए उन्हें इस वर्ष के प्रतिष्ठित बी.सी.राय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES