Tuesday, January 27, 2026
HomeUncategorizedडाॅ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने ली महापौर की शपथ!

डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने ली महापौर की शपथ!

हल्द्वानी/देहरादून 02 दिसम्बर, 2018 (हि. डिस्कवर)
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए महापौर डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला को रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थित में आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने शपथ दिलायी। समारोह में नव निर्वाचित साठ पार्षदों को भी नवनिर्वाचित मेयर डाॅ.रौतेला ने शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री  अरविन्द पाण्डेय, विधायक  बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने मेयर डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला व सभी पार्षदों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम के उपरान्त नवगठित नगर निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कई मुददो पर सहमति हुई।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES