Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडटिहरी के कंगसाली में स्कूल वैन गिरने से 9 छात्रों मौत। घायल...

टिहरी के कंगसाली में स्कूल वैन गिरने से 9 छात्रों मौत। घायल हैलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजे गए।

टिहरी 6 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)।

उन मासूमों को शायद जरा भी भनक नहीं रही होगी कि आज वह जिंदगी की अंतिम सुबह देख रहे हैं। दैनिक नित्यकर्म के आधार पर हाथ मुंह नहा धोकर अपना स्कूली बैग लटकाए आम दिनों की भांति माँ या परिजनों को हाथ हिलाकर विदा करते स्कूली वैन में बैठे होंगे लेकिन काल गति को शायद यही मंजूर था कि आज इन मासूमों का वह अंतिम दिन तय करे। आखिर वैन में बैठे 9 बच्चों को काल ने लील ही लिया।

घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल मदननेगी जा रही स्कूल वैन के कंगसाली के पास दुघर्टनाग्रस्त होने के कारण 9 मासूम छात्रों की मृत्यु की मृत्यु हो गयी जबकि कई गम्भीर रूप से घायल हैं जिन्हें एयर लिफ्ट करवाकर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में भिजवाया ग़या है। ये हादसा बेहद ही दर्दनाक है!

इस हादसे में 9 घायल भी हो गए हैं। स्कूली वैन 18 बच्चों को ले जा रही थी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES