Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखंडजी हां...कबीना मंत्री सतपाल महाराज व उनके परिवार को एम्स द्वारा डिस्चार्ज...

जी हां…कबीना मंत्री सतपाल महाराज व उनके परिवार को एम्स द्वारा डिस्चार्ज किया गया था।

ऋषिकेश/देहरादून 2 जून 2020 (हि. डिस्कवर)

यह सच है कि एम्स प्रशासन द्वारा विगत 1 जून 2020 को कबीना मंत्री सतपाल महाराज व उनके परिवार को डिस्चार्ज कर दिया था लेकिन केंद्र सरकार से गाइडलाइन्स प्राप्त होते ही उन्हें व उनके परिवार को रोक दिया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) से बीते सोमवार शाम डिस्चार्ज किए गए पर्यटन मंत्री के पांच परिजनों को एम्स अस्पताल में दोबारा एडमिट किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार होम कोरंटाइन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते ऐसा किया गया है।

एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी के स्टाफ ऑफिसर डा. मधुर उनियालजी ने बताया कि सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती पर्यटन मंत्री के पांच परिजनों को एसिम्टमेटिक ( जिस व्यक्ति में रोग के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हों) होने के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिवाइज गाइड लाइन के मद्देनजर उनके होम कोरंटाइन की समुचित व्यवस्था में रहने की बात पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, इसके लिए परिजनों द्वारा एम्स प्रशासन से आग्रह किया गया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मालूमात हुआ कि उनके घर पर परिजनों के होम कोरंटाइन में रहने की समुचित सुविधाएं नहीं हैं। लिहाजा कोविड पॉजिटिव मरीजों की समुचित चिकित्सा व निगरानी के मद्देनजर सभी परिजनों को दोबारा अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है। जिससे संक्रमित परिजनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके व अन्य कोई व्यक्ति भी उनके संपर्क में आकर संक्रमित नहीं हो।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES