भीमताल/नैनीताल 29 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)

विगत रोज जीआईएस कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जीआईएस द्वारा किसी स्थान के अक्षान्तर-देशान्तर व उससे सडक, स्कूल, अस्पताल आदि की सम्बन्धित सूचना प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया जीआईएस सेल के लिए जनपद में 74 विभागांें के नोडल आफिसर नामित किये गये है एवं डाटा फिडिंग हेतु डाटा एन्ट्री आपरेटरों को भी प्रशिक्षण कर दिया गया है।
जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभागो का डाटा जीआईएस सेल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें एवं जीआईएस डाटा को समय-समय पर अपग्रेट करने का दायित्व नोडल अधिकारी व उनके सहायक की होगी। उन्होने बताया कि जनपद में जीआईएस सेल हेतु 02 कार्मिक जीआईएस विशेषज्ञ व टैक्निीशियन की नियुक्ति कर दी गई हैै। उन्होने बताया किसी भी विभाग को डाटा अपडेट करने मे कोई कठिनाई आती है तो वे जीआईएस सेल से सम्पर्क कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी को जीआईएस का नोडल अधिकारी बनाया गया है जिनके निर्देशन में विभागवार रोस्टर बनाकर प्रशिक्षण एवं डाटा अपडेशन का कार्य प्रारम्भ कर सभी विभाग सूचना को ससमय जीआईएस सेल को उपलब्ध करायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने ई-गर्वेनेन्स तथा जी-गर्वेनेन्स के बारे मे विस्तृत जानकरी दी। उन्होने बताया जनपद में जीआईएस पर आधारित प्रयोग वर्तमान मे विकास खण्ड के दो ग्राम पंचायतों मे किया जा रहा है जो सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत मे मनरेगा के अन्तर्गत कराये जाने वाले विभिन्न कार्य जीपीएस/जीआईएस पर आधारित है, भविष्य में जनपद के सभी ग्राम पंचायतों मे जो भी कार्य होंगे वे एनआरएलएम व गैर एनआरएलएम के द्वारा कराये जायेंगे वे सभी कार्य जीआईएस पर आधारित होंगेे।
निदेशक जेएस रावत ने जीआईएस की उपयोगिता के सम्बन्ध मे विस्तृत प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से दिया। उन्होने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने विभागो ंसे सम्बन्धित स्थाई, अस्थाई परिसम्पत्तियों तथा समस्त कार्मिकों का विवरण तैयार कर जीआईएस सैल को उपलब्ध करायें ताकि गुणात्मक डाटा को जियो पोर्टल मे अपलोड किया जाय सके।
निदेशक रावत द्वारा तैयार किया गया कोर जीआईएस इनफ्रास्टेक्चर साफ्टवेयर का विमोचन भी किया गया जिससे जीआईएस से सम्बन्धित साफ्टवेयर व विभागो का डाटा अपलोड किया गया है। जीआईएस टैक्नीशियन बसन्त ने बताया कि जनपद में 74 विभागांे का जीआईएस एक्टिीव्यूट डाटा फाॅरमैट बनाया गया है एवं 54 विभागो का लोकेशन वेरीफाई कर ली गई है तथा 45 विभागो का जीआईएस मैपिंग कर ली गई है।
कार्यशाला मे जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी,जिला अर्थसंख्याधिकारी ललित मोहन जोशी,प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजू, प्रबन्ध केएमवीएम अशोक कुमार जोशी,कोषाधिकारी अनिता आर्या, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, वैज्ञानिक जीआईएस विनोद रावत के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
