Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडजिला प्रधान संगठन उत्तरकाशी के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को...

जिला प्रधान संगठन उत्तरकाशी के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को बांटे सैनिटाइजर, मास्क एंव गली सावर्जनिक स्थानों में किया हाइपो स्प्रे।

मोरी -उत्तरकाशी (हि. डिस्कवर)

ग्राम प्रधान खेड़मी सुरेन्द्र सिंह प्रधान संगठन मीडिया प्रभारी उत्तरकाशी ने कोविड-19 से बचाव के लिय ग्रामीण स्तर पर जाकर ग्रामीणों को सैनिटाइजर, मास्क,गांव गली नालियों,सार्वजनिक स्थानो में हाइपो स्प्रे कर ग्रामीणों को जागरूक कर गांव में सभी जनों को स्वास्थ्य व सपाई के विषय में विभाग के टीम द्वारा भी ग्रामीणों को कोविडके-19 से निपटने के लिए ग्रामीणों को डिस्टेसिंग शारीरिक दूरी बनाये रखने व लाकडाउन के सभी नियमों से सभी को जागरूक किया और ग्राम प्रधान सुरेन्द्र ने यह भी कहा कि गडुगाड़ पट्टी के सभी गांव कस्बो में लोगों को घर-घर जाकर करेंगे।

कोविड-19 से बचाव सावधानीया ग्रामीण कैसे करेंगे देंगे आवश्यक जागरूकता व जानकारियाँ ।

COVID-19 कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न चुनौती और खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार एंव भारत सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। देश की जनता के सक्रिय सहयोग से हम देश में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई जानकारी और सलाह को सावधानी व सही तरीके से पालन कर वायरस के स्थानीय प्रसार को रोका जा सकता है।
घर पर रहें, जीवन बचाएं कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करें। घर पर रहें सुरक्षित दूरी बनाकर रखें हाथ बार-बार धोएं मुंह ढककर खांसें।
बीमार हैं? तुरंत कॉल करें हेल्पलाइन नम्बर पर आप वायरस से खुद को बचाने के साथ ही इसे फैलने से रोकने में भी मदद कर सकते हैं.

इसके लिए आप: ऐसा करें
नियमित रूप से साबुन और पानी से या अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइज़र से 20 सेकंड तक हाथ धोएं। खांसने और छींकने के दौरान डिस्पोज़ेबल टिशू से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को ढकें। जो लोग बीमार हैं उनसे (एक मीटर या तीन फ़ीट की) दूरी बनाए रखें। घर पर ही रहें और अगर आप बीमार हैं, तो खुद को परिवार के सभी लोगों से अलग कर लें।

ऐसा ना करें अगर आपके हाथ साफ़ नहीं हैं, तो अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं।
हारेगा कोरोना जीतेगा इंडिया।

टीम में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता अनिल लाल,शिक्षा विभाग के गंगा स्वरूप,आशा सिलबरी देवी,आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता अनिल पंवार आदि लोगों ने ग्रामीणों को घर-घर जाकर जागरूक किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES