Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी गर्ब्याल ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील! प्रदेश से लौट...

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील! प्रदेश से लौट रहे हैं हजारों की संख्या में ग्रामीण!

पौड़ी 26 मार्च 2020 (हि. डिस्कवर)

जिलाधिकारी पौड़ी धिराज गर्ब्याल ने देश व विदेश से हजारों की संख्या में गाँव लौट रहे युवाओं से अपील की है कि वे अपने घर में जाने से पूर्व ऐतिहात के तौर पर स्वास्थ्य परीक्षण जरुर करवाएं क्योंकि उससे एक ओर ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बना रहेगा व दूसरी ओर न आप अपने से शंकित रहेंगे न आपके घरवाले!

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जितने भी उत्तराखंडी, उत्तराखंड से बाहर नौकरी क्र रहे हैं वे सभी मध्यमवर्गीय या निम्नवर्गीय लोग हैं जिन्हें रोजी रोटी के लिए व परिवार का लालन-पालन करने के लिए पलायन करना पड़ता है! जो धन्नासेठ हैं उनका प्रदेश में लौटने का मतलब ही नहीं होता! हम सीमित संसाधनों में भी बेहत्तर तभी कर पायेंगे जब एक दूसरे के साथ आत्मविश्वास, भाईचारे व सौहार्दपूर्वक जुड़कर रहेंगे!

धिराज गर्ब्याल ने कहा कि बेवजह की अफवाहों पर ध्यान न दें लेकिन इतना जरुर करें कि आपस में दूरियां बनाये रखें व एक दूसरे की प्रवाह करें! घर खेत आँगन इत्यादि में सामूहिक भागीदारी में भी इस बात का हम ख़याल रखें कि हम एक सुनिश्चित दूरी के साथ अपने सम्बन्धों के प्रति सजग रहें!

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अकेले पौड़ी गढ़वाल में अभी तक हजारों की संख्या में प्रवासी अपने गाँव लौटे हैं व लौट रहे हैं! इस महामारी व कोरोना जैसे संक्रमण के लक्षण अगर किसी को महसूस होंतो उन्हें सर्वप्रथम इसकी डॉक्टरी जांच करानी है ताकि यह रोग समय से पहले संक्रमित होने से पूर्व पकड में आ जाय! हम अगर ऐतिहात बरतेंगे तो हर महामारी का आसानी से सामना कर सकते हैं!

जिलाधिकारी धिराज गर्ब्याल ने लोगों से अपील की कि सभी आपसी सौहार्द बनाए रखें! शासन प्रशासन व स्वयं जिलाधिकारी उनके लिए हर समय तत्पर हैं! आपसी संवाद बरकरार रखिये ताकि हम इस महामारी को आसानी से हरा सकें!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES