Thursday, September 24, 2026
HomeUncategorizedजलवायु टावर्स में खाली पड़े फ्लैट्स पर मुख्यमंत्री ने की एयर फ़ोर्स...

जलवायु टावर्स में खाली पड़े फ्लैट्स पर मुख्यमंत्री ने की एयर फ़ोर्स के अधिकारियों से बात!

देहरादून 08 अगस्त, 2018(हि. डिस्कवर)
जलवायु टावर्स में खाली पड़े फ्लैट्स पर मुख्यमंत्री ने की एयर फ़ोर्स के अधिकारियों से बात!
सचिवालय  में एयर फोर्स नवल हाउसिंग बोर्ड के पदाधिकारियों ने जलवायु टावर्स देहरादून के संबंध में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। भेंट के दौरान देहरादून में नन्दा की चौकी के निकट एअर फोर्स नवल हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित आवासीय फ्लैट्स, जलवायु टावर्स की टौंस नदी में आने वाली बाढ़ से सुरक्षा हेतु पुश्ते/तटबंध निर्माण पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही जलवायु टावर्स में खाली पड़े फ्लैट्स को सामान्य नागरिकों(सैन्य सेवा के अतिरिक्त) को आवंटित किये जाने पर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने उक्त मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES