Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन आल आउट में सेना ने किये छ: आतंकी ढेर!

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन आल आउट में सेना ने किये छ: आतंकी ढेर!

नई दिल्ली/देहरादून 22 दिसम्बर 2018 (हि. डिस्कवर)
CASO यानि सेना अर्द्धसैनिक बल व जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जम्मू-कश्मीर में चलाये जा रहे ऑपरेशन आल आउट के तहत पुलवामा जिले में  सेना और सुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतिपोरा में 6 आतंकियों को मार गिराने में बड़ी कामयाबी हासिल की है! कडकडाती सर्दी में चले इस ऑपरेशन ने आतंकियों की रीड तोड़ डाली है!

आज तडके सुबह दक्षिण कश्मीर के अवंतिपुरा इलाके के आरामपुरा गांव में  होने की खबर मिलते ही सेना व सुरक्षा बलों की टीम CASO ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया जिस से घबराकर आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी! सूत्रों के अनुसार आतंकी जुट मूसा जाकिर के इन आतंकियों में आतंकियों का एक डिप्टी कमांडेंट भी मारा गया है!
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों का आंकड़ा लगभग 250 के पार चला गया है इनमें से 241 घाटी में मारे गए जबकि 15 नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश में मार गिराए गए हैं! विगत बर्ष 2017  में कुल 213 आतंकवादी सुरक्षा बलों की गोलियों का निशाना बने थे! इस बर्ष कुल 59 बार आतंकियों द्वारा पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र घुसपैठ की कोशिश की गई जिनमें  कुल 302 आतंकवादी शामिल थे! जबकि सीमापार से 1562 बार फ़ायरिंग की गई जिनमें छोटे हथियारों से लेकर 120 मिमी के मोर्टार से हुए फ़ायर भी शामिल थे! जानकारी के मुताबिक़  ऐसा बताया जा रहा है कि मारे गए सारे  6 आतंकी जाकिर मूसा गुट के थे!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES