Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedजन जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां। सतपुली में चौबट्टाखाल विधानसभा संगठन...

जन जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां। सतपुली में चौबट्टाखाल विधानसभा संगठन की बैठक।

*हरेला पर्व पर आम, अमरुद, नीम समेत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

सतपुली (हि. डिस्कवर)।

भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने चौबट्टाखाल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। यहां देवप्रयाग रोड़ स्थित एक वेडिंग प्वाईंट में आयोजित चौबट्टाखाल विधानसभा स्तरीय बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकताओं से कोरोना काल में विधानसभा में कार्यकर्ताओं की भूमिका और सहयोग, पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संचालन, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनपक्षीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे की मजबूती, सरकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

कबीना मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश उपाध्यक्ष और चौबट्टाखाल विधानसभा संयोजक अनिल गोयल ने पदाधिकारियों से बूथ लेवल तक के कार्यकताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान पार्टी पदाधिकारियों से किया। जिलाध्यक्ष संपत रावत ‘सरल’ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया।

इस मौके पर उच्च शिक्षा शैक्षिक उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, उत्तराखंड सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सीएम नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, नीरज पांथरी (ऐकेश्वर) समेत चौबट्टाखाल विधानसभा के भाजपा सतपुली, ऐकेश्वर, पोखड़ा और बीरोंखाल मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे।

पर्यटन मंत्री ने किया हरेला पर पौधरोपण।

क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली तहसील परिसर में आज हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण भी किया। सतपाल महाराज ने तहसील परिसर और आसपास आम, अमरुद, नीम समेत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि महज पौधरोपण ही नहीं होना चाहिए, कम से कम दो वर्षों तक इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी हमें लेनी होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, ईओ नगर पंचायत सुशील बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत आदि मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES