Tuesday, July 15, 2025
Homeउत्तराखंडचौपहिया वाहन से विश्व के 100 से अधिक देशों में शांति, एकता...

चौपहिया वाहन से विश्व के 100 से अधिक देशों में शांति, एकता व भाईचारे का संदेश लेकर यात्रा करेंगे लाभांशु शर्मा!

देहरादून 02 अगस्त, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा को उनकी विश्व शान्ति यात्रा के लिये शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में विश्व को शान्ति व सद्भाव के सन्देश की जरूरत बतायी है। उन्होंने शर्मा के इस प्रयास की भी सराहना की है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में लाभांशु शर्मा की विश्व शान्ति यात्रा को हरी झंडी दिखा कर शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शर्मा का 100 से अधिक देशों की यात्रा कर शान्ति का सन्देश देना भारतीय परम्परा को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमारी वसुधैव कुटम्बकम की परम्परा ह,ै हमारे लिये पूरा विश्व परिवार के समान है। उनकी यह यात्रा भारतीय ज्ञान को भी विश्व के देशों तक पहुंचाने में मददगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनके साथ जाने वाले उनके पिता श्री सुरेश पहलवान को भी शुभकामना दी है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है कि कोई खिलाड़ी अपनी चौपहिया वाहन से विश्व के 100 से अधिक देशों में शांति, एकता व भाईचारे का संदेश लेकर जाएगा। पहले चरण में यात्रा नेपाल, चीन, कजाकिस्तान, रूस होते हुए यूरोप तक 30 से अधिक देशों में जाएगी।
नित्यानन्द स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानन्द स्वामी की पुत्री श्रीमती ज्योत्सना शर्मा, समिति के अध्यक्ष आर. के बख्शी, विनायक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES