Thursday, September 24, 2026
HomeUncategorizedगरिमा जल्दी स्वस्थ होकर मैदान में उतरेगी- मुख्यमंत्री

गरिमा जल्दी स्वस्थ होकर मैदान में उतरेगी- मुख्यमंत्री

बैंगलुरू/देहरादून 21 अगस्त, 2018(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बैंगलुरू में कुमारी गरिमा जोशी से मुलाकात कर उनकी कुशलछेम पूछी। मुख्यमंत्री ने गरिमा जोशी को कहा कि उत्तराखंड के लोगों की दुआएं व शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वे जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से खेल के मैदान में उतरेंगी और उत्तराखंड को गौरान्वित करेंगी। मुख्यमंत्री ने गरिमा को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया।
 गरिमा जल्दी स्वस्थ होकर मैदान में उतरेगी- मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि अल्मोड़ा की गरिमा जोशी राष्ट्रीय स्तर की 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने बंगलूरू गई थी जहां सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने गरिमा के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने गरिमा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES