Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडखेल दिवस पर राज्यपाल ने दी आरआईएसएस शूटिंग रेंज पहुंचकर 18 वीं...

खेल दिवस पर राज्यपाल ने दी आरआईएसएस शूटिंग रेंज पहुंचकर 18 वीं उत्तराखण्ड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई।

राजभवन देहरादून 29 अगस्त, 2019 (हि. डिस्कवर)।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे। इनके लिए स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अभी से चिन्हित कर प्रशिक्षित करना जरूरी है। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने पौंधा स्थित आरआईएसएस शूटिंग रेंज पहुंचकर 18 वीं उत्तराखण्ड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने सभी खिलाड़ियों को  ‘खेल दिवस’ की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि  उत्तराखण्ड राज्य में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। आवश्यकता इस बात की है कि खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान की जाय। राज्य का  खेल विभाग इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है।

ज्ञात हो कि उत्तराखण्ड ने काॅमनवेल्थ गेम्स में मेडल विजेता सुषमा सिंह, जूनियर एशियन गेम्स में मेडल विजेता समरजीत सिंह, देवांशी राणा, शपथ भारद्वाज, यशस्वी जोशी जैसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज दिये हैं।इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नारायण सिंह राणा, श्रीमती सुषमा सिंह, समरजीत सिंह व अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES