Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडखबरें अल्मोड़ा से- 30 अगस्त को होगा त्रिस्तरीय पंचायतों की आपत्तियों पर...

खबरें अल्मोड़ा से- 30 अगस्त को होगा त्रिस्तरीय पंचायतों की आपत्तियों पर सुनवाई।

अल्मोड़ा 29 अगस्त, 2019 (हि. डिस्कवर)

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों में 22 अगस्त द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के स्थानों व पदों का आरक्षण और आवंटन  27 अगस्त को अनन्तिम आरक्षण प्रस्तावों का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि उक्त आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन के पश्चात 28 अगस्त तक आपत्तियां आमंत्रित की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 30 अगस्त, 2019 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में किया जाएगा। जिनके द्वारा आपत्तियां की जाएंगी वे निस्तारण के समय अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो उक्त तिथि को आपत्तियों के निस्तारण के समय विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में उपस्थित हो सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात 31 अगस्त को अन्तिम आरक्षण प्रस्तावों का प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचक सत्यापन कार्यक्रम(ईवीपी) ।

जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड देहरादून के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 01 सितम्बर, 2019 से निर्वाचक सत्यापन कार्यक्रम(ईवीपी) आयोजित किये जाने है। उन्होंने बताया कि इस दौरान समस्त विद्यालयों/ कालेजों में विभिन्न प्रतियोगितायें जिनमें चित्रकला, निबन्धन, मेहन्दी, रंगोली आदि का आयोजन किया जाना है। इसके अलावा ईएलसी के माध्यम से प्रचार-प्रसार व मानव श्रृंखला रैली, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताये, नुक्कड़ नाटक, संास्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने है।
जिला निर्वाचन अधिकारी समस्त उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों व मुख्य शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये है कि इन कार्यक्रमों के लिये सम्बन्धितों से समन्वय स्थापित करते हुये समस्त शिक्षण संस्थाआंे में ईवीपी कार्यक्रम आयोजित करवाते हुये उसकी रिर्पोट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

तहसील दिवस तहसील स्याल्दे

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय अल्मोड़ा ने बताया कि माह सितम्बर, 2019 के प्रथम मंगलवार दिनाॅंक 03 सितम्बर, 2019 को तहसील दिवस तहसील स्याल्दे में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में प्रातः 10ः00 बजे से कार्य समापन की अवधि तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले तहसील दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी तथा तहसील/ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES