Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedक्षय रोग को जड़ से मिटाने के लिए डोईवाला और ऋषिकेश में...

क्षय रोग को जड़ से मिटाने के लिए डोईवाला और ऋषिकेश में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम!

क्षय रोग को जड़ से मिटाने के लिए डोईवाला और ऋषिकेश में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम!
(जगमोहन आजाद)
 टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं हंस कल्चर सेंटर  के तत्वावधान में देहरादून के डोईवाला एवं ऋषिकेश में क्षय रोग के प्रति  जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर हंस कल्चर सेंटर ऋषिकेश के प्रतिनिधि प्रदीप राणा ने कहा कि देश से क्षय रोग को जड़ से मिटाने के लिए माताश्री मंगला जी ने जो अभियान छेड़ा है उससे निश्चित तौर बहुत जल्द देश से क्षय रोग का अंत हो जाएगा और इस बीमारी से पीड़ित लोग मुख्य धारा में शामिल होकर अपने जीवन को नयी दिशा में लेकर जाएंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मैं टीवी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सैकेट्री जरनल पूनम किमोठी को बधाई देता हूं कि वह इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
आपको बता दें कि टीवी एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं हंस कल्चर सेंटर के तत्वावधान में देहरादून के डोईवाला और ऋषिकेश में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग तीन सौ क्षय रोगियों को  प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया।
इस मौके पर  टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की  सैकेट्री जरनल पूनम किमोठी ने कहा कि समाजसेवी माता मंगला एवं भोले महाराज के मार्गदर्शन में क्षय रोग को जड़ से मिटाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हंस कल्चर सेंटर दिल्ली के सहयोग से क्षय रोगियों प्रोटीन पाउडर का वितरित किए गए। साथ ही क्षय रोगियों को फूड सप्लीमेंट समय से लेने और टीबी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। ताकि इस से बचा जा सके।
इस अवसर पर लकेश भट्ट, नेपाल सिंह, निर्विकार मिश्रा, एस. सी नौटियाल भी मौजूद थे।
इस मौके पर संवाद फाउंडेशन, कौथिग फाउंडेशन मुंबई, सर्व धर्म सद्भावना समिति एवं नंदा कैसेट के सौजन्य से क्षय रोगियों को दलिया, बिस्कुट और नमकीन का वितरण भी किया गया।
डोईवाला एवं ऋषिकेश में आयोजित इस कार्यक्रम में कई डाक्टर एवं ग्रामीण इलाकों से आए कई लोग मौजूद थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES