Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखंडकोविड -19,अभी 6 हजार से अधिक सैम्पल जांच के लिए। उत्तराखण्ड में...

कोविड -19,अभी 6 हजार से अधिक सैम्पल जांच के लिए। उत्तराखण्ड में जांच प्रक्रिया बहुत धीमी।

देहरादून (हिमालयन डिस्कवर)

उत्तराखंड में कोरोना टेस्ट की रफ्तार खासी धीमी है और सैंपल्स का बैकलॉग खासा बढ़ रहा है। आलम यह है कि 21 मई को 1600 से अधिक सैंपल जांच के लिए लंबित थे। 31 मई को सैपल्स का बैकलॉग 6100 का आंकड़ा पार गया है।

108 एम्बुलेंस के सुनहरे दौर के साथ उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले अनूप नौटियाल सैम्पल जांच प्रक्रिया पर ट्वीट करते हुए बताते हैं कि यह प्रक्रिया इतनई धीमी गति से चल रही है कि हर माह कोविड-19 टेस्ट सैंपल बढ़ते ही जा रहे हैं। 21 मई 2020 को इनकी संख्या 1600, 23 मई को 2300, 25 मई को 3500, 27 मई को 3900, 29 मई को 4700 व 31 मई 2020 तक यह आंकड़ा 6100 तक पहुंच गया है।

यह देरी हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है क्योंकि इतनी धीमी जांच प्रक्रिया अगर चलती रही तो ये इनकी जांच अगस्त माह तक भी निबटनी मुश्किल है। ऐसे में सरकार कोविड-19 के लिए कितनी तैयारी से निबटने को तैयार है यह कह पाना सम्भव नहीं है लेकिन इस प्रक्रिया में अगर तेजी नहीं लाई गई तो जून प्रथम सप्ताह में ही यह सैम्पल जांच प्रक्रिया 10 हजार का आंकड़ा पार कर सकती है।

ज्ञात होकि विगत 1 जून 2020 तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 958 पहुंच गई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES