Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तराखंडकोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी विभाग संगठनों ने...

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी विभाग संगठनों ने मुख्यमंत्री राशि कोष में जमा की सहयोग राशि।

देहरादून 08 अप्रैल, 2020 (हि. डिस्कवर)

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी विभाग संगठनों ने मुख्यमंत्री राशि कोष में जमा की सहयोग राशि।

कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 दिन के वेतन के योगदान के रूप में 25,72,548 रुपए का चेक दिया है। यह चेक वन मंत्री हरक सिंह रावत एवं प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड हेतु 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने भी कोविड -19 के दृष्टिगत आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 2 हजार रुपए का चेक दिया । इससे पूर्व भी उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपए का चेक दिया था।

प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए शाक्य बौद्ध समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 23 लाख रूपये की राशि दी गई है। शाक्य बौद्ध समुदाय की ओर से आध्यात्मिक नेता एचएच शाक्यृत्जीन, एचएच रत्ना वज्र शाक्य और एचएच ज्ञान वज्र शाक्य  ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उक्त राशि के चैक भेंट किए। कुल 23 लाख रूपये की राशि में से एचएच शाक्यृत्जीन, एचएच रत्ना वज्र शाक्य और एचएच ज्ञान वज्र शाक्य द्वारा 3 लाख रूपये, डोलमा फोड्रांग द्वारा 3 लाख रूपये, न्गोर पाल एवाम चोडान द्वारा 3 लाख रूपये, शाक्य कालेज द्वारा 3 लाख रूपये, द ग्रेट शाक्य मोनलाम फाउंडेशन द्वारा 5 लाख रूपये, शाक्य ननरी द्वारा 3 लाख रूपये और शाक्य सेंटर द्वारा 3 लाख रूपये का अंशदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लङाई  पूरी मानवता की लड़ाई है। सभी के सहयोग और सम्मिलित प्रयासों से इस महामारी से मानवता की जीत होगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES