देहरादून 4 जुलाई 2020 (हि. डिस्कवर)
प्रदेश के सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग ने विगत 26 जून 2020 को एक निविदा जारी की व जिसे खोलने की तिथि 8 दिन बाद यानि विगत 2 जून 2020 को खोल भी दिया गया। अगर ऐसा हुआ है तो कहीं यह नियम विरुद्ध तो नहीं है।
निविदा खरीद नियामवली की अगर बात करें तो उसके नियमों के अनुसार के अनुसार “निविदा प्रस्तुत करने के लिए न्यूनतम समय निविदा सूचना के प्रकाशन की तिथि से अथवा दस्तावेजों के बिक्री के लिए उपलब्ध होने की तिथि से दो सप्ताह , इनमें जो भी हो बाद में हो किया जाय।” यह सब अगर निविदा प्रक्रिया में विदेशी लोगों या कम्पनियों को जोड़ने की प्रक्रिया हो तो यह समय तीन सप्ताह हो जाता है।
ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा “SITC Technical and financial LIVE TV Studio with PCR Studio acoustic and lighgting at Dehradun” बिषयक जो विज्ञापन जारी किया गया था क्या वह नियम सम्मत है?
अगर नही तो ऐसे विज्ञापन जारी करने के पीछे विभागीय क्या मंशा रही होगा!

