Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedकश्मीर में उत्तराखंड का एक और लाल आया देश के काम! मेजर...

कश्मीर में उत्तराखंड का एक और लाल आया देश के काम! मेजर चित्रेश बिष्ट आईईडी ब्लास्ट में शहीद !डॉ. हरक सिंह बोले- शहादत को नमन!

जम्मू-कश्मीर 16 फरवरी 2019 (हि. डिस्कवर)

अभी सीआरपीएफ के शहीद जवानों की चिताओं की आग बुझी भी नहीं थी कि उत्तराखंड का एक और लाल देश के काम आ गया! विगत दिनों अवन्तिपुरा (पुलवामा) में हुए मानवबम विस्फोट के फिदायनी हमले में हुए 44 सीआरपीएफ के जवानों से ग़मगीन देश में जहाँ जगह जगह श्रधांजलि अर्पित की जा रही हैं वहीँ भारतीय फ़ौज द्वारा पूरे जम्मू-कश्मीर में सघन तलाशी अभियान जारी है! इसी दौरान राजौरी सेक्टर में तैनात उत्तराखंड के मेजर चित्रेश बिष्ट की आईईडी विस्फोट में मारे जाने की खबर ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को स्तब्ध कर दिया है!

ज्ञात हो कि आगामी मार्च में चित्रेश की शादी थी जिसकी जोर शोर से तैयारियां चल रही थी व मेजर चित्रेश बिष्ट के छुट्टी आने की आजकल में ही उनके परिजनों को पूरी उम्मीद थी! शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे। जो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं।

इस विस्फोट में एक अन्य जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है, जिसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है, वहीँ चित्रेश के घर में मातम पसरा हुआ है और इस दुःख की घड़ी में पूरा मोहल्ला व उनके परिजन उन्हें ढांढस बंधाने पहुँच रहे हैं।

वहीँ उत्तराखंड के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण, कौशल विकास तथा श्रम एवं सेवायोजना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय हुए विस्फोट में उत्तराखंड का वीर जवान 21 जी.आर. में तैनात सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के इस बलिदान के लिए हम उत्तराखंडवासी और सम्पूर्ण देश सदैव ऋणी रहेगा। मैं नमन करता हूँ आपकी इस शहादत को।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES