Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडकन्या भ्रूण हत्या व लिंगानुपात पर जिले में हो पूरी पड़ताल- जिलाधिकारी।

कन्या भ्रूण हत्या व लिंगानुपात पर जिले में हो पूरी पड़ताल- जिलाधिकारी।

अल्मोड़ा 28 अगस्त 2019(हि. डिस्कवर)

 पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट का कढाई से अनुपालन कराये जाने के साथ ही नियमानुसार पंजीकृत अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों में कन्या भू्रण हत्या रोकने हेतु औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि जिन स्थानों में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण की शिकायत मिल रही है उन पर कडी नजर रखते हुये आवश्यक कार्यवाही की जाय। बैठक में उन्होंने माहवार अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के डाटा के विश्लेषण अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार लिंगानुपात पर विशेष चर्चा की और सभी स्वास्थ्य विभाग से जुडे अधिकारियों को इस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार लिंगानुपात पर विशेष चर्चा की और सभी स्वास्थ्य विभाग से जुडे अधिकारियों को इस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में संचालित अल्टासाउण्ड केन्द्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कुमाऊॅ अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र भिकियासैण के चिकित्सक जो लम्बे समय कार्य नही कर रहे है उनके बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि उन्हें एक नोटिस देकर आगाह किया जाय कि वे शीध्र उपस्थित होकर मशीन का संचालन करे उसके बावजूद भी वे नहीं आते है तो मशीन को सील करने की कार्यवाही अमल में लायी जाय। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित अल्टासाउण्ड केन्द्रों का समय-समय पर रोस्टर के अनुसार औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे और निरीक्षण रिर्पोट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह ने जनपद में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, अपर मुख्य अधिकारी डा0 सविता हयांकी, डा0 योगेश पुरोहित, डा0 मधु माथूर, डा0 बिजेश बिष्ट, भुवन बोरा, दीपक भट्ट, हरीश मनराल, हिमाशु मस्यूनी आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES