Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तराखंडऔली को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान दिलाने में ये प्रयास...

औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान दिलाने में ये प्रयास सफल होंगे- मुख्यमंत्री।

जोशीमठ (चमोली गढ़वाल) 22 जून 2019(हि.डिस्कवर.)
जोशीमठ औली में गुप्ता परिवार के दूसरे बेटे की शादी पूरे रीती रिवाज के साथ संपन्न हुई। शनिवार को प्रवासी उद्योगपति अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता व दुबई के रियल स्टेट हाॅस्पिटल कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी परिणय बंधन में बधें। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण ने शनिवार को औली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर गुप्ता परिवार के दोनों वर बधू कोे आर्शीवाद दिया। गुप्ता परिवार ने मुख्मंत्री को शादी समारोह में शामिल होने पर उनका गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर बधू को आर्शीवाद देते हुए गुप्ता परिवार को अपने दोनों बेटों की शादी के लिए उत्तराखण्ड राज्य को चुनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्यटन प्रदेश है। यहाॅ पर पर्यटन को बढाने की भरपूर सभावनाएं है। कहा कि औली में पहली बार शादी का आयोजन हुआ है, जो निश्चित रूप से देश विदेश के पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा देवभूमि में दुनिया के पर्यटकों के लिए सुन्दर वातावरण, नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ एडवेचर तथा आध्यात्म जैसी विभिन्न विविधताऐं मौजूद है, जिसको दुनिया के पर्यटक ढूंढते है। कहा कि औली में ऐसे आयोजन से लोगों को उत्तराखण्ड को समझने का मौका मिलेगा और आने वाले समय निश्चित रूप से उत्तराखण्ड राज्य एक पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने वरवधू को आर्शीवाद के साथ-साथ रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी।

वहीँ मुख्यमंत्री ने सोशल साईट पर ट्वीट करते हुए कहा कि औली में अतुल गुप्ता के सुपुत्र की शादी में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।औली को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान दिलाने में ये प्रयास सफल होंगे। पर्यावरण की सुरक्षा के साथ साथ पर्यटन हब के तौर पर उत्तराखंड को देश विदेश में नई पहचान मिल रही है। पर्यटन, स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार देने पलायन रोकने में कारगर साबित हो सकता है।
इस अवसर पर बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण, सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट ने भी गुप्ता परिवार की दोनों वर वधू को आर्शीवाद देते हुए सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।     

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT