Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedओटीटी प्लेटफार्म पर 6 मई को रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की ‘झुंड

ओटीटी प्लेटफार्म पर 6 मई को रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की ‘झुंड

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ ओटीटी प्लेटफार्म पर 06 मई को रिलीज होगी। बिग बी की फिल्म झुंड इस साल प्रदर्शित हुयी है। नागराज मंजुले निर्देशित यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित एक आत्मकथा है, जो एक रियल लाइफ हीरो और स्लम सॉकर के फाउंडर हैं।
यह एक ऐसा संगठन है, जो फुटबॉल खेल के जरिए वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों की भलाई और विकास के लिए काम करता है। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में विजय बरसे की भूमिका निभायी है।

फिल्म झुंड ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 6 मई को स्ट्रीम कर दी जाएगी।
निर्देशक नागराज मंजुले का मानना है, झुंड में एक मजबूत नैरेटिव है, जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए काफी है। बच्चों के साथ अमित जी ने सचमुच किरदारों में जान डाल दी है। दर्शकों से बहुत सारा प्यार मिलने के बाद मुझे खुशी है कि अब लोगों को इसे जी5 पर डिजिटल रिलीज के साथ बार-बार देखने को मिलेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES