Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखंडऑनलाइन प्रोडेक्ट बेचकर कमाई का झांसा देकर युवक से ठगे 1.34 लाख...

ऑनलाइन प्रोडेक्ट बेचकर कमाई का झांसा देकर युवक से ठगे 1.34 लाख रुपये

देहरादून। नौकरी के लिए ऑनलाइन साइट पर प्रोफाइल बनाने वाला युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने ऑनलाइन प्रोडेक्टर बेचकर कमाई का झांसा देकर पीड़ित से 1.34 लाख रुपये ठग लिए।

राजपुर थानाध्यक्ष जिनेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अमित कुमार अग्रवाल निवासी द्रोण वाटिका, सहस्रधारा रोड की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कहा कि उनके बेटे शुभम ने दो नवंबर को लिंकडिन साइट पर एकाउंट बनाया। एकाउंट नौकरी पाने वाली श्रेणी में बनाया गया। चार नवंबर को दिति कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया। कहा कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी करने पर घर बैठे 18 से 20 हजार रुपये महीना मिलेंगे। उसे एक लिंक देकर उस पर ज्वाइन करने को कहा गया। पीड़ित ने दिए गए पोर्टल पर अपना एकाउंट बनाया।

इसके बााद एक अन्य व्यक्ति से काम करने के तरीके के लिए ऑनलाइन संपर्क कराया गया। उसने झांसा दिया कि ऑनलाइन कंपनी के उत्पाद बेचने पर अच्छा मुनाफ होगा। इस बहाने आरोपियों ने पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में 1.34 लाख रुपये जमा करवा लिए। पीड़त को समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है। तब उसने तहरीर दी। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES