Sunday, September 8, 2024
HomeUncategorizedएसआईटी जांच वहां हो जहाँ शिकायतें हों! हर प्रधान पर एसआईटी जांच...

एसआईटी जांच वहां हो जहाँ शिकायतें हों! हर प्रधान पर एसआईटी जांच किसलिए?

देहरादून 12  सितम्बर, 2018(हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने भेंट कर विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के प्रति भी उन्हें जागरूक होना होगा। गांवों को सुविधा सम्पन्न बनाने से ही हम गांवों को खाली होने से बचाने में सफल हो सकेंगे। इसमें हम सभी को अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। इसमें सभी को अपना सहयोग देना होगा।
प्रदेश प्रधान संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही अपेक्षा की वे एसआईटी जांच के विरोधी नही है। किन्तु जांच वहां की जाए जिनकी शिकायतें है। इस अवसर पर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  गिरवीर परमार, जिला अध्यक्ष टिहरी  वासुदेव प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष नैनीताल कुन्दन सिंह वोरा, महासचिव रितेश जोशी आदि शामिल थे।
वहीँ दूसरी और प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों  ने बताया है  कि संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर रोष ब्यक्त किया है और कहा है कि एसआईटी जांच वहां हो जहाँ शिकायतें हों! हर प्रधान पर एसआईटी जांच किसलिए? वे भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश चाहते हैं लेकिन उसकी आड़ में आम जनप्रतिनिधि को भी परेशान किया जाय यह  कदापि स्वीकार नहीं है!
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT