Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखंडएक ही बारिश में बह गया मैन्द्रथ-कुकरेडा-भंक्वाड़ मोटर मार्ग।

एक ही बारिश में बह गया मैन्द्रथ-कुकरेडा-भंक्वाड़ मोटर मार्ग।

उत्तरकाशी/ देहरादून 26 जुलाई 2019 (हि. डिस्कवर)

जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के कुकरेडा भखवाड मोटर मार्ग पर, बेग़ल गांव के लिए pmgsy की सड़क के मलवे के कारण भारी क्षति हुई है, जगह -जगह सड़क के पुश्ते टूट गए हैं ऊपरी सड़क का मलवा आने से जहां छोटी पुलियाएं बुरी तरह से टूट गयी हैं वहीं टोंस पर बने लोक निर्माण विभाग के पुल में भारी कीचड़ मिट्टी आने से पुल के कभी भी टूटने का अंदेशा बना हुआ है ।

क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मलवे के लिए चिन्हित डंपिंग जोन मे मलवा नहीं डाला जा रहा और मलवे को पहाड़ियों की ढलानों पर फेंका जा रहा है। यही मलवा कुकरेडा भौंकवाड रोड से टौंस नदी पर बने पुल तक फैल गया है जिसके कारण यह मार्ग अब बंद हो गया है व काश्तकारों की कई टमाटर पेटी व सेब की गाड़ियां फंस गई हैं।जैसा कि हम सब जानते है कि वर्तमान मे इस क्षेत्र के भारी मात्रा में टमाटर देश की विभिन्न मंडियों तक पहुचता है । एक मात्र मार्ग के बंद हो जाने से किशानो को भारी आर्थिक क्षति पहुचने की सम्भवना है ।

ग्राम प्रधान (पूर्व) कुकरेडा व अन्य का कहना है कि PMGSY के अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए और किसानों के आर्थिक नुकसान को देखते हुए मोटर मार्ग को अविलंब यातायात के लिए खोलना चाहिए साथ ही मनमानी पर उतारू और निविदाओं की शर्तों का खुल्लेआम उलंघन करने वाले ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही भी करनी चाहिए ताकि भविष्य मे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES