Thursday, July 17, 2025
HomeUncategorizedएक करोड़ 20 लाख की लागत हो रहा है यात्रा बस स्टैंड...

एक करोड़ 20 लाख की लागत हो रहा है यात्रा बस स्टैंड ऋषिकेश का कायाकल्प! विधान सभा अध्यक्ष ने किया निरिक्षण.!

ऋषिकेश 30 सितम्बर 2018 (हि. डिस्कवर)।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल ने  नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा यात्रा बस स्टैंड पर किए जा रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मौक़े पर निवर्तमान सभासद कविता शाह भी मौजूद थी। यात्रा बस स्टैंड ऋषिकेश में नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से टाइल्स एवं डिवाइडर लगाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही चंद्रभागा नदी के तट पर जाल भी लगाया जा रहा है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी के चलते शिकायत पर आज विधानसभा अध्यक्ष ने मौक़े पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यों के दौरान खामियां मिलने पर तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।इस दौरान श्री अग्रवाल ने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार को डांट भी लगाई। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौक़े पर नगर निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य के सैंपल की जाँच करवाने के आदेश भी दिए। इस मौक़े पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदार निर्माण कार्यो की गुणवत्ता मानक के अनुसार रखें। कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा  कि निर्माण कार्यो में यदि कहीं खराबी मिली तो उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सम्बन्घितों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने चंद्रभागा नदी के तट पर लगाए जा रहे जाल की सराहना भी की। श्री अग्रवाल ने कहा कि जाल के लगने से नदी में जाने वाली गंदगी एवं कूड़े कचरे का रुकाव होगा।
इस अवसर पर नगर निगम के सहायक अभियंता मिस्रवान जी, नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, जेई लखेड़ा जी, भगवतीप्रसाद रतूड़ी, अनंत राम भट्ट, गंगा सिंह रावत, उषा जी, मनमोहन कोठारी, मनोज ध्यानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES