देहरादून 29 मई 2020 (हि. डिस्कवर)
प्रदेश में। आज कोरोना संक्रमितों ने सैकड़ा पर कर दिया। 102 केस मिलते ही आंकड़ा 600 पार हो गया है । उत्तराखंड कोरोना कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक अब उत्तराखंड में कुुुल 602 पॉजिटिव हैं।
अब तक देहरादून में 147, नैनीताल में 142, उधमसिंहनगर जिले में 61 और हरिद्वार जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव हो गए। जबकि पर्वतीय जिले टिहरी गढ़वाल में 70, अल्मोड़ा 39, पौड़ी गढ़वाल में 25, पिथौरागढ़ में 21, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 10, बागेश्वर में 16, चंपावत में 8 और रुद्रप्रयाग में 5 संक्रमित मरीज हैं।
ज्ञात हो कि अब तक 89 मरीज इलाज के बाद सही होकर घर के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना कंट्रोल रूम के मुताबिक अब तक 26,951 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें 20,636 निगेटिव आईं और 4,758 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।

