Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड पुलिस ने जारी किया कोविड-19 अप्प जारी। अप्प डाउनलोड करते ही...

उत्तराखण्ड पुलिस ने जारी किया कोविड-19 अप्प जारी। अप्प डाउनलोड करते ही आप आसानी से लॉकडाउन की समस्याओं का सामना।

देहरादून 3 अप्रैल 2020 (हि.डिस्कवर)

पुलिस महानिदेशक अरुण मोहन जोशी की पहल पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा आज एक गूगल एप्प बनाया गया है जिसे आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर Covid-19 Doon Police लिखकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन प्ले स्टोर का सर्वर दो चार दिन ब्यस्त होने के कारण फिलहाल आप इसे uttrakhand police की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप्प के माध्यम से आप पुलिस तक व पुलिस आप तक इस लॉक डाउन के दौरान आसानी से पहुंच सकती है ताकि वह आपकी समस्याओं को देखते हुए आपकी सहायता के लिए तत्पर रहे।

आप इस एप्प में जाकर अपनी कम्प्लेन दर्ज कर सकते हैं, या फिर व्हाट्सएपके माध्यम से भी कम्प्लेन दर्ज करवा सकते हैं। इसमें टोल फ्री नम्बर, नजदीकी राशन की दुकान, खाना उपलब्ध करवाने का माध्यम, दून पुलिस, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, डिलीवरी बॉयज, पर्सनल डिलीवरी बॉयज इत्यादि की सभी सुविधा उपलब्ध है।

यह एप्प बहुत सुंदर तरीके से डिज़ाइन किया गया है जो आम नागरिक के लिए इस लोकडाउन के दौर में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES