Thursday, September 24, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखण्ड क्रिकेट को मान्यता मिलने से खिलाडियों को मिलेंगे अवसर।

उत्तराखण्ड क्रिकेट को मान्यता मिलने से खिलाडियों को मिलेंगे अवसर।

देहरादून 21 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में यूनाईटेड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष  संजय रावत ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड को क्रिकेट की मान्यता प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखण्ड क्रिकेट को मान्यता मिलने से खिलाडियों को मिलेंगे अवसर।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश को क्रिकेट की मान्यता मिलने से राज्य के युवाओं को रणजी ट्राफी आदि में खेलने के अवसर प्राप्त होंगे तथा राज्य के अधिक से अधिक युवा क्रिकेट से जुड सकेंगे। एसोसिऐशन के उपाध्यक्ष  रावत ने इस सम्बंध में राज्य की सभी क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित किये जाने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव  संजय गुसाईं एवं कोषाध्यक्ष रोहित चौहान उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES