Friday, March 6, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में रिकॉर्ड 216 कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ अब आंकडा 602...

उत्तराखंड में रिकॉर्ड 216 कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ अब आंकडा 602 से बढ़कर 716 पहुंचा! अकेले नैनीताल में 82 नए मामले जुड़े!

देहरादून 29 मई 2020 (हि. डिस्कवर)

तीन बजे के हेल्थ बुलेटिन के बाद लगा कि आज कोरोना संक्रमितों ने शतक मार दिया लेकिन शाम होते-होते दोहरा शतक जड़ देगा ऐसा शायद किसी ने नहीं सोचा होगा! हेल्थ बुल्तें के बाद 114 नए मामले मिलने के बाद आज कुल 216 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं! अकेले नैनीताल में 82 संक्रमितों की लिस्ट जारी हुई है जिनमें 2 गुरुग्राम से व 80 लोग गुरुग्राम और नयी दिल्ली के मामले हैं जो रेल द्वारा फरीदाबाद से हल्द्वानी-काठगोदाम पहुंचे थे!

देहरादून में शाम को कुल 17 नए केस आज आये हैं इस तरह देहरादून में कुल 164 केस, नैनीताल में 82 और मिलने से संख्या 224, पौड़ी में 3 मिलने के बाद 28, उत्तरकाशी में 4 नये मामले आने के बाद 14, हरिद्वार में एक मामला जुड़ने के बाद 48, अल्मोड़ा में 6 नए मामले जुड़ने के बाद 45, व उधमसिंह नगर में एक नया मामला आने से 62 केस दाखिल हुए हैं!

आज दोपहर के हेल्थ बुलेटिन में ये आंकड़े देहरादून में 147, नैनीताल में 142, उधमसिंहनगर जिले में 61 और हरिद्वार जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव हो गए। जबकि पर्वतीय जिले टिहरी गढ़वाल में 70,  अल्मोड़ा 39, पौड़ी गढ़वाल में 25, पिथौरागढ़ में 21, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 10,  बागेश्वर में 16, चंपावत में 8 और  रुद्रप्रयाग में 5  संक्रमित मरीज शामिल थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES