Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 244पहुंची। आज मिले रिकॉर्ड 72 पॉजिटिव।...

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 244पहुंची। आज मिले रिकॉर्ड 72 पॉजिटिव। अकेले नैनीताल में 55 केस दर्ज।

देहरादून 23 मई 2020 (हि. डिस्कवर)।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 244पहुंची। आज मिले रिकॉर्ड 72 पॉजिटिव। अकेले नैनीताल में 55 केस दर्ज।
आज उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये।
राज्य में आज में आज रात 08 बजे तक 72 कोविड -19 पॉजिटिव केसों की वृद्धि हुई, जिससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 244 हो गयी है। यह मामले तीन बजे के बुलेटिन में हैैं। याद दिला दे इससे पहले दिन में 20 मामले आ चुके हैं।

प्रदेश का एकमात्र जिला रुद्रप्रयाग जो अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचा था वहां भी आज 03 पॉजिटिव केस मिले। नैनीताल जिले में आज 55 केस एक साथ मिलना चिंता का विषय है। रुद्रप्रयाग में दिल्ली से आये तीन प्रवासी कोविड19 पॉजिटिव पाए गए। इस तरह कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तराखंड के सभी जिलों में दस्तक दे चुका है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES