Friday, August 22, 2025
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं शांत वातावरण पर्यटकों के आकर्षक का केन्द्र-...

उत्तराखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं शांत वातावरण पर्यटकों के आकर्षक का केन्द्र- मुख्यमंत्री!

देहरादून 26 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सचिवालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों सुश्री मालविका प्रियदर्शनी तथा जितेन्द्र रावत ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड की अन्तर्राष्ट्रीय सीमायें नेपाल व चीन से जुड़ी है। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं शांत वातावरण पर्यटकों के आकर्षक का केन्द्र रहा है, यहां के चारधाम देश व दुनिया के श्रद्वालुओं की आस्था का केन्द्र है, पर्यटन हमारी आर्थिकी का मजबूत आधार है। बड़ी संख्या के फिल्मकार फिल्मांकन के लिए प्रदेश में आ रहे हैं।

राज्य में युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। सड़क, रेल व हवाई सेवाओं के विकास में तेजी से कार्य किया जा रहा है। राज्य के प्रति निवेशकों का रूझान भी बढ़ा है। बड़ी संख्या में उद्यमी राज्य में निवेश के लिए आ रहे हैं।
इस अवसर पर अपर सचिव प्रदीप रावत भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES