Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

देहरादून 11 फरवरी, 2019 (हि.डिस्कवर)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के कार्यालय की स्वीप टीम द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब के सौजन्य से मतदाता जागरूकता अभियान का चौथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता व निर्वाचन ज्ञान प्रतियगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री विकास धूलिया व महामंत्री संजय घिल्डियाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विकास धूलिया अध्यक्ष प्रेस क्लब ने मौजूद सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।

स्वीप नोडल अधिारी असलम ने लोगो को मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है इसलिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। इस अवसर पर स्टेट काॅर्डिनेटर सुश्री राखी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी उपस्थित लोगों को ई0वी0एम0 VVPAT की भी जानकारी दी गई।प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (कारगी), एम0आई0टी0, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (राजपुर रोड) एवं प्रतिष्ठा फाउंडेशन की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान  MIT की छात्रा शगुन ने प्राप्त किया, द्वितीया स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कारगी की छात्रा फौजिया ने प्राप्त किया व प्रतिष्ठा फाउन्डेशन की पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनो विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।श्री हिमांशु नेगी द्वारा निर्वाचन ज्ञान प्रतियोगिता में चुनाव संबंधी प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES