Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडइस तरह बदतमीजी करने वालों के खिलाफ क्या हो?

इस तरह बदतमीजी करने वालों के खिलाफ क्या हो?

(गुणानन्द जखमोला)

  • भूखों को भोजन करा रही शिल्पा से बेहुदा ढंग से बात न करें प्लीज।
  • पहाड़ की बेटी शिल्पा ने आज पुलिसकर्मियों समेत 35 लोगों को भोजन कराया
  • शिल्पा के जज्बे को सलाम

आज जब हम सब मुसीबत में हैं और अपने घरों में बैठे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो आज भी सड़कों पर असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए भटक रहे हैं। ऐसी ही पहाड़ की एक बेटी है शिल्पा भट्ट बहुगुणा।

शिल्पा ने आज दोपहर को दो सीनियर सिटीजन्स को दोपहर का भोजन कराया। एक रिस्पना के निकट रहता है तो दूसरा डालनवाला में। दोनों का परिवार नहीं है। शिल्पा उनके लिए दाल-चावल और हलवा लेकर गयी। इसके अलावा शिल्पा ने दून असपताल के निकट गरीबों व क्लेमनटाउन स्थित भरुवाला में बिहार से आए 10 कंस्ट्रक्शन वर्करों को दोपहर का भोजन कराया। इसके अलावा तीन स्टूडेंट्स को भी भोजन उपलब्ध कराया। ये सब निशुल्क था। लाॅक डाउन के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को भी हलवा खिलाया। रात के लिए दाल-चावल, आलू की सब्जी और पूरी बनाई जाएंगी।

इसके इतर दुख इस बात का है कि हमारे पहाड़ की इस बेटी को कुछ लोग फोन कर मजाक कर रहे हैं। आज खाने का मैन्यू क्या है? आज दूध खत्म हो गया है तो दूध की चाय पीने का मन है। आज खाना बनाने का मन नहीं है, क्या खिलाओगे? ये कैसी शर्मनाक मानसिकता है। जो कुछ करना चाहते हैं, उनको भी इस तरह से परेशान करना क्या ठीक है? प्लीज न ऐसा मत कीजिए। आप अपना ही नहीं, उनका भी नुकसान कर रहे हैं जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। हमें शिल्पा के जज्बे और सोच को सलाम करना चाहिए न कि उसे परेशान करना। प्लीज, ऐसा न करे। आपकी वजह से मुहिम को झटका लगेगा और इसका नुकसान दूर तक होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES