Sunday, September 8, 2024
Homeउत्तराखंडइगास-बग्वाल अपने पैतृक गांव में मनाएंगे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल...

इगास-बग्वाल अपने पैतृक गांव में मनाएंगे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी।

नई दिल्ली 8 सितंबर 2019 (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि वे इस बार की ईगास बग्वाल अपने पैतृक गांव में मनायेंगे। इगास बग्वाल या इकासी बग्वाल उत्तराखंड के सभी अंचलों का प्रमुख लोकपर्व है, जो दीपावली के 11 दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह 8 नवंबर अर्थात कार्तिक माह की 22 गते को मनाया जायेगा।

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पदों पर आसीन महानुभावों से भी इगास-बग्वाल अपने गांव में मनाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में देशभर में उत्तराखंड की प्रवासी संस्थाओं, विदेशों में रहने वाले उत्तराखंडी बंधुओं से भी इस संबंध में अनुरोध किया है।

“अपना वोट-अपने गांव” अभियान के तहत अनिल बलूनी लंबे समय से पलायन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जिसके लिए वह अभी तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख विपिन रावत, गीतकार और लेखक प्रसून जोशी, अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर और पूर्व नौसेना प्रमुख डीके जोशी सहित अनेक प्रमुख उत्तराखंडियों से भेंट कर चुके हैं। सभी महानुभावों ने इस अभियान की प्रशंसा की है और वर्तमान परिस्थितियों में उत्तराखंड के लिए बहुत आवश्यक बताया है।

अनिल बलूनी ने कहा कि प्रमुखतः शिक्षा, रोजगार के लिये उत्तराखंड से पलायन हुआ है । तेजी से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की आबादी घटी है जिस कारण वहां विधानसभा सीटों की संख्या घटी है और अगले परिसीमन में और घट जाएंगी। पलायन के कारण अनेक गांव निर्जन (घोस्ट विलेज) घोषित हो चुके हैं, यह भयावह स्थिति है। उन्होंने कहा कि यह राज्य जनता ने बड़े त्याग और बलिदान के बाद प्राप्त किया है। शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए हमें निजी तौर पर भी इन अभियानों से जुड़ना होगा, ताकि हम अपनी जड़ों, संस्कृति और पूर्वजों की विरासत को सहेज कर रख सकें।

प्रेषक

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT