Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedआम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत, खाने का तेल हो सकता है...

आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत, खाने का तेल हो सकता है 10-12 रुपये सस्ता

नई दिल्ली ।  आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में खाने वाले तेल (एडिबल ऑयल) की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्लोबल प्राइसेज में गिरावट आने के बाद एडिबल ऑयल प्रोसेसर्स और मैन्युफैक्चरर्स आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खाने के तेल की कीमतों में 10-12 रुपये की कटौती करने के लिए तैयार हुए हैं। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।

10-12 रुपये दाम घटाने के लिए राजी हुए मैन्युफैक्चरर्स
ग्लोबल प्राइसेज में नरमी को देखते हुए कुकिंग ऑयल मैन्युफैक्चरर्स एडिबल ऑयल प्राइसेज को 10-12 रुपये और घटाने के लिए राजी हुए हैं। हमारी ऑयल मैन्युफैक्चरर्स के साथ अच्छी मीटिंग हुई है, जिसमें हमने डेटा के साथ एक डीटेल्ड प्रेजेंटेशन दिया है।

इंटरनेशनल मार्केट में प्राइसेज में आई है तेज गिरावट
भारत, एडिबल ऑयल्स का एक बड़ा इंपोर्टर है। यह अपनी एडिबल ऑयल से जुड़ी जरूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा इंपोर्ट करता है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष और इंडोनेशिया की तरफ से दूसरे देशों को पॉम ऑयल एक्सपोर्ट पर लगाई गई पाबंदी के कारण हाल के महीनों में एडिबल ऑयल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था। हालांकि, हाल के महीनों में इंडोनेशिया ने पॉम ऑयल एक्सपोर्ट पर अपना बैन हटाया है, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में एडिबल ऑयल की कीमतों में नरमी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में एडिबल ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू मार्केट में स्थिति थोड़ी अलग है, क्योंकि यहां धीरे-धीरे कीमतों में गिरावट आ रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES