Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedआबकारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को आल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग प्रतियोगिता में...

आबकारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को आल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हुआ प्राप्त!

देहरादून 04 फरवरी, 2019 (हि. डिस्कवर)
आबकारी आयुक्त दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने आबाकरी विभाग में तैनात इन्सपेक्टर बलजीत सिंह को चण्डीगढ़ में 28 व 29 जनवरी 2019 को आयोजित आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने तथा उत्तराखण्ड के बेस्ट प्लेयर चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है।सोमवार को आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग 86 किग्रा कैटगरी तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आबाकरी विभाग के इन्सपेक्टर बलजीत सिंह ने आबकारी आयुक्त दीपेन्द्र कुमार चौधरी से भेंट की।

बलजीत सिंह ने आबकारी आयुक्त को जानकारी दी कि मई 2019 में दक्षिण अफ्रीका में वल्र्ड सिविल सर्विसेज रेसलिंग प्रतियोगिता प्रस्तावित है, जिसमें वे प्रतिभाग करेंगे।आबकारी आयुक्त दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने बलजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस सराहनीय प्रदर्शन से प्रदेश व आबकारी विभाग का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बलजीत सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बलजीत के प्रयास प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी होंगे।श्री बलजीत सिंह बाजपुर के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में खटीमा में आबकारी इन्सपेक्टर के पद पर तैनात हैं। श्री प्रदीप शर्मा एवं श्री सतपाल इनके कोच हैं। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES