Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedआखिर काल ग्रास बन ही गयी पौड़ी की जिंदा जलाई गई छात्रा।

आखिर काल ग्रास बन ही गयी पौड़ी की जिंदा जलाई गई छात्रा।

नई दिल्ली 2018 (हि. डिस्कवर)
आखिर जिंदगी से जद्दोजहद हार ही गई पौड़ी गढ़वाल के पट्टी कफोलस्यूँ  ग्राम पल्ली की 18 बर्षीय बेटी। ज्ञात हो कि विगत 8 दिन पूर्व एक दरिंदे ने इस बीए की छात्रा पर तब पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी जब वह कालेज से पेपर देकर लौट रही थी।

घटनास्थल पर ही 70 प्रतिशत जल चुकी इस छात्रा को पहले राजकीय चिकित्सालय पौड़ी फिर एम्स देहरादून और अंत में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती करवाया गया जहां आज आधिकारिक रूप से इस बेटी ने जिंदगी की अंतिम सांस ली।

हैरत इस बात की है कि इस दौरान सिर्फ चंद रिश्तेदार, आस पास के ग्रामीण व कुछ दिल्ली के समाजसेवी ही सफदरजंग अस्पताल में दिखे। उत्तराखण्ड का कोई भी जनप्रतिनिधि खबर लिखे जाने तक वहां उपस्थित नहीं था। पोस्टमार्टम होने के बाद अब  छात्रा की लाश परिजनों को सुपुर्द कर दी गई है जिसे लेकर आंसुओं के सैलाव के साथ परिजन व अन्य अभी अभी अपने गांव के लिये निकल चुके हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES