Saturday, July 27, 2024
Homeलोक कला-संस्कृतिस्व.धन सिंह बर्त्वाल के परिजनों ने मुख्यमंत्री को भेंट की बद्रीनाथ आरती...

स्व.धन सिंह बर्त्वाल के परिजनों ने मुख्यमंत्री को भेंट की बद्रीनाथ आरती की पांडुलिपि भेंट।

देहरादून 17 मई 2019 (हि.डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री आवास में श्री बदरीनाथ जी की आरती की पाण्डुलिपि स्व. धन सिंह बर्तवाल जी के परिजनों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाण्डुलिपि की कार्बन डेटिंग होने से यह स्पष्ट हो गया है कि श्री बदरीनाथ जी की आरती स्व. धन सिंह बर्तवाल जी द्वारा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि इससे यह बात साबित होती है कि हमारे पूर्वज उस समय भी जागरूक थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. धन सिंह बर्तवाल के परिजनों ने इतनी पुरातन सम्पदा को संजोकर रखा, यह दूर दृष्टिता का परिचायक है। इस पाण्डुलिपि को संजोकर रखा जायेगा।

स्व. धन सिंह बर्तवाल के परपोते महेंद्र बर्तवाल ने बताया कि उनके गांव स्युपुरी सतेरा में उनके घर में पाण्डुलिपि एक रिंगाल की कण्डी में मिली। जिसमें सन् 1881 ( 10 गते माघ सम्वत् 1938) में उनके परदादा द्वारा लिखी गई श्री बदरीनाथ जी की आरती की पाण्डुलिपि पाई गयी। इस पाण्डुलिपि में श्री बदरीनाथ जी की आरती के 11 पद हैं।
यूसैक के निदेशक डॉ एम .पी.एस बिष्ट ने कहा कि पाण्डुलिपि की कार्बन डेटिंग कराई गई है। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र भट्ट, गम्भीर सिंह बिष्ट, डा. सुनील डिमरी आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT