Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडस्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी मिलने पहुंची।

स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी मिलने पहुंची।

मुम्बई 16 जनवरी 2020 (हि. डिस्कवर)!

बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।

सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि वे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं। 

श्रीमती ईरानी से पूर्व अभी तक अनेक राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों के व्यक्ति सांसद बलूनी से भेंट कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेत्री मनीषा कोईराला सहित अनेक व्यक्तियों ने सांसद बलूनी से भेंट की।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT