Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडराज्य सरकार ने गन्ना किसानों का 100 परसेंट पेमेंट किया। केंद्रीय कृषि...

राज्य सरकार ने गन्ना किसानों का 100 परसेंट पेमेंट किया। केंद्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंन्त्री ने किया कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैसिलिटी प्लांट के भूमि पूजन एवं शिलान्यास।

देहरादून 09 फरवरी, 2020 (हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार  किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों का 100 परसेंट पेमेंट किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने खांडसारी उद्योग का लाइसेंस देना शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुड़ के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। गन्ने से इथेनॉल बनाने पर बल दिया जा रहा है। सरकार की योजनाएं  किसानों तक पहुंच सकें इसके लिए किसानों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्हें प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए, बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों के लिए जीरो बजट खेती फायदेमंद हो सकती है  उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक का इस्तेमाल से एवं खेती की लागत कम करके अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।

सहकारी बैंक के शताब्दी वर्ष की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि किसी भी संस्था के सौ वर्ष का सफर बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह बहुत प्रसन्नता की बात है। यह  वरिष्ठ बैंक है। इसे सबके लिए आदर्श होना चाहिए। यह बैंक मार्गदर्शन का कार्य कर सकता है। मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में काफी अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, गरीबी उन्मूलन और किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य हुआ। प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब और संपन्न वर्ग के बीच की खाई को कम करने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को मजबूती देने होगी। गावों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देश की मातृ शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। शौचालय का निर्माण, प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन और अपना मकान भारत सरकार सुनिश्चित करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण देकर देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श का कार्य किया है। उत्तराखंड के गावों में जैविक खेती और गावों के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। उत्तराखंड के ओर्गेनिक उत्पाद देश विदेश में एक्सपोर्ट किया जा सके। शीघ्र ही किसान उड़ान योजना और किसान एक्सप्रेस योजना के अन्तर्गत मालवाहक विमान व ट्रेन शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए नए नए काम करने की कोशिश कर रही है।

इस अवसर पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख के ऋण के चैक वितरित किए गए।

कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैसिलिटी प्लांट के भूमि पूजन एवं  शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को सिडकुल हरिद्वार में प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैसिलिटी प्लांट के भूमि पूजन एवं  शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत के सपने को मिशन के रूप में लिया है। इस प्लांट की स्थापना स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। प्रदेश में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट की स्थापना होने से सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकिल करने में सहायता मिलेगी। इस प्लांट के बनने के बाद वेस्ट को बेस्ट बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्लांट अगले 6 से 8 महीने में तैयार हो जाएगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजन का स्वच्छता में व्यक्तिगत तौर पर अपना योगदान देने का भी अनुरोध किया।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट की आधारशिला रखने पर बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज ने बहुत बड़ा योगदान दिया है।  

उन्होंने कहा कि पंचायती राज सिस्टम की मजबूती बहुत ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में पंचायत के क्षेत्र में अनेक सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए एक संस्कार है। परिवारों में एकांगीपन पनपने के बाद स्वच्छता का माहौल समाप्त होता गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया। देश को स्वच्छ बनाने में नेता और अभिनेता के साथ पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि बहुत योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड ओडीएफ घोषित हुआ है। स्वच्छता बढ़ने से बीमारियों में कमी आती है। बच्चों को डायरिया से बचाया जा सका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या है। प्लास्टिक को रिसाइक्लिंग कर वेस्ट से बेस्ट की ओर जाना स्वच्छता ओर रोजगार दोनों ओर से जरूरी है।  यह प्लांट जल्दी ही एक्टिवेट होगा और सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकिल करने की ओर परियोजनाएं लाई जा सकेंगी।

कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय, मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता एवं देशराज कर्णवाल भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT