Saturday, July 27, 2024
Homeलोक कला-संस्कृतिमुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

देहरादून 21 अगस्त, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के साथ केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य मास्टर प्लान के अनुसार किया जाना है, इसके लिए समयबद्धता एवं गुणवत्त का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में जो भी अपेक्षित कार्यवाही की जानी हो उसमें भी शीघ्रता लायी जाय।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इससे सम्बन्धित सभी आवश्यक शासनादेश भी शीघ्र जारी कर लिए जाएं। कार्यों के पूर्ण होने की भी समय सीमा भी निर्धारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे पुलों आदी की में खूबसूरती का विशेष ध्यान रखा जाए।

सचिव एवं कमिश्नर गढ़वाल दिलीप जावलकर ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। पुनर्निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, अरविन्द सिंह हयांकी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT