Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडमहिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास जरूरी-राज्यपाल!

महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास जरूरी-राज्यपाल!

राजभवन देहरादून, 08 जनवरी, 2020 (हि. डिस्कवर)

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़कर अपनी नेतृत्व क्षमता का विकास करें। महिलाओं को एक दूसरे का सहयोग व सहायता करनी चाहिये। महिलाओं को सामाजिक कार्यों व सरोकारों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिये। राज्यपाल ने आग्रह किया कि प्रत्येक सक्षम महिला एक जरूरतमंद बच्चे की सहायता अवश्य करे।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से राजभवन में यूनिवर्सिटी आॅफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज की 33 महिला फैकल्टी सदस्यों के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। यूनिवर्सिटी आॅफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज द्वारा संचालित ‘‘शक्ति’’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं नेतृत्व को विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित किया जा रहा है। शक्ति कार्यक्रम के तहत उक्त महिलाओं नेतृत्व क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य से कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विभिन्न प्रश्न किये। महिलाओं के जीवन में आने वाली चुनौतियों के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न कि उत्तर में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महिलाएं पारिवारिक सहयोग से हर चुनौती का सामना कर सकती है। अपने आत्मबल व सिद्धान्तों पर दृढ़ रहते हुए महिलाएं अपना मार्ग स्वयं बनाएं। कैरियर व परिवार में अच्छा तालमेल बनाकर जीवन में आगे बढ़े।

राज्यपाल ने कहा कि महिला होना स्वयं में एक गर्व का विषय है। महिलाएं आत्मविश्वास व परिश्रम के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एचईआरएस के चैयरमेन शरद मेहरा, वरिष्ठ निदेशक अरूण ढांड, निदेशक मानव संसाधन श्रीमती मोनिका जैन, श्रीमती जया सूरी भी उपस्थित थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT