Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडभारतीय संविधान की 70वीं बर्षगाँठ पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ!

भारतीय संविधान की 70वीं बर्षगाँठ पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ!

बागेश्वर 26नवम्बर,2019 (हि. डिस्कवर)
भारतीय संविधान की 70वीं बर्षगांठ के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर बागेश्वर में जिलाधिकरी रंजना राजगुरू ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान विष्व का सर्वोच्च संविधान है, संविधान को बनाने में 02 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा है, जो 26 नवम्बर, 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। तथा गणतंत्र भारत में 26 जनवरी, 1950 से संविधान अमल में लाया गया। जिसमें संविधान निर्माता द्वारा हर वर्ग का विषेश ध्याान रखते हुए इसे तैयार किया गया।

उन्हांेने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने से ही उसके महत्व को समझा जा सकता है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि संविधान के महत्व को समझते हुए उसे आत्मसात करें तथा संविधान में जो भी प्रस्तावना दी गयी है उसका सभी कडाई से पालन करने के साथ ही हम सभी को भारत के संविधान की गरिमा बनाये रखनी होगी। तथा सभी अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करना होगा। और कहा कि हमें मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए उन्हांेने कहा कि समाज के निर्बल वर्गो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी को कार्य करने की आवष्यकता हैं।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, कोषाधिकारी भारत चंद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डी0एस0 देवडी, मुख्य वैयत्तिक अधिकारी भगवत प्रसाद पंत सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT